नवी मुंबई
नवी मुंबई में कस्टम ऑफिसर ने खारघर के तलोजा सेंट्रल जेल के पास एक झील में आत्महत्या कर ली। शव मिलने के बाद ऑफिसर की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद झील से कुछ दूरी पर ऑफिसर की कार खड़ी मिली और पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। इसके बाद कस्टम ऑफिसर की पहचान हो पाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खारघर पुलिस के अनुसार, मृतक मयंक सिंह तलोजा जेल के पास वैलीशिल्प सोसायटी में रहते थे। वह कस्टम विभाग में सुप्रीटेंडेंट के पद पर थे। एक मामले में मयंक की जांच सीबीआई कर रही है। नवी मुंबई पुलिस का कहना है कि ऑफिसर ने 3 सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नवी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मयंक ने एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने तीन सीमा शुल्क अधिकारियों सहित छह लोगों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रॉपर कस्टम ड्यूटी के बगैर इंपोर्ट कंसाइनमेंट को क्लीयरेंस देने के आरोप में बीते सप्ताह मयंक सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। दो दिन पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर मयंक सिंह और अन्य के परिसरों की तलाशी ली थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद मयंक परेशान थे, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा उठाया होगा। मयंक सिंह के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने सीमा शुल्क विभाग को 14.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने की अनुमति नहीं दी और उन्होंने दो कंपनियों से रिश्वत ली थी। माल को सीमा शुल्क खुफिया इकाई ने रायगढ़ में जेएनपीटी (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट) के गोदाम में रखा था।
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…