Categories: LatestNational

पुलवामा आतंकी हमले पर देश एक, सिद्धू को सजा, घबराये जीतेन्द्र आव्हाड ने बदले स्वर.

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 42 भारतीय जवानों के शहादत पर पूरा देश एक है और एकजुटता दिखाते हुए हर जाती धर्म के देशवासी जैसे बन पड रहा है विरोध दिखा रहे है धरना, प्रदर्शन स्वस्फूर्त बंद, पाकिस्तान विरोधी नारे, पाकिस्तानी झंडा जलाने की तस्वीर देश के हर कोने से आ रही है

इसके बावजूद भारत में ही ऐसे कुछ दोगले नेता है जिन्हें अभी भी पाकिस्तान से उम्मीदें हैं और इस दर्दनाक घटना पर वे मनमाने बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं इनमें से कुछ नेताओं को देश से भी सोशल मीडिया पर करारा जवाब मिल रहा है जिसके परिणाम स्वरूप कुछ नेता तो सुधर गए.और अपने बयान बदल दिए.

लेकिन क्रिकेट खिलाड़ी से नेता बने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तानी प्रेम कम होता नहीं दिख रहा है हालांकि पुलवामा आतंकी हमले पर गलत बयानी करने के कारण ही उन्हें देश के प्रसिद्ध टीवी चैनल सोनी टीवी के मशहूर द कपिल शर्मा शो से निकाल बाहर किया गया है बावजूद इस सजा के वाबजूद उनकी पाकिस्तान भक्ति कम होने का नाम नहीं ले रही है और आज भी उन्होंने अपनी बातों को दोहराया है

ज्ञात हो कि 2 दिन पहले जम्मू से कश्मीर जा रही सीआरपीएफ के 70 वाहनों के काफिले पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीन ने आत्मघाती हमला किया था इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए थे देश के अनेक राज्यों से शहीद हुए उन जवानों की शहादत पर पूरा देश की आंखें नम थी ऐसे में भी सिद्धू जैसे  नेता को पाकिस्तान में कोई खोट नहीं दिखाई दे रहा था

नवजोत सिंह सिद्धू ने इस हमले के बावजूद पाकिस्तान से बातचीत जारी रखने की सलाह जाहिर तौर अपने बयान में दी थी जिसकी प्रतिक्रिया देशभर में देखी गई और सोशल मीडिया पर ही सिद्धू के साथ  टीवी चैनल सोनी के प्रसिद्ध टीवी शो “द कपिल शर्मा शो” का वहिष्कार करने का हैशटैग जोरदार ढंग से चला परिणाम स्वरूप सोनी टीवी ने अपने इस शो से नवजोत सिंह सिद्धू को हटा दिए जाने की घोषणा की

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आने से अपना बयान वापस लेने की और एक घटना ठाणे जिले के विवादित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड के साथ भी घटित हुई उन्होंने भी शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले पर देशभर में मुसलमानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का परिणाम माना

और उनके अनुसार कश्मीर में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवकों को रोजगार नहीं दे पाने के कारण यह हमला होने की बयानबाजी की.इस बयानबाजी को राज्य के प्रमुख मराठी न्यूज़ टीवी चैनल TV9 ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया लेकिन इस पर सोशल मीडिया में जितेंद्र आव्हाड को काफी तीखी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी और

इसके परिणाम स्वरूप आव्हाड अपना बयान वापस लेते हुए पाकिस्तान विरोधी गाना गाने लगे वहीं मिन्नते करके मराठी टीवी चैनल के टि्वटर हैंडल से अपने बयान का ट्वीट डिलीट करवा  दिया

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago