Categories: Latest

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निजी सचिव माधवन पर बलात्कार का मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार और धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (द्वारका) हर्षवर्धन के अनुसार आरोपी की पहचान 71 वर्षीय पी पी माधवन के रूप में हुई है, उन्होंने कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उनके अनुसार आरोप एक 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए हैं। वह एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के पीएस के रूप में कार्यरत हैं।

दिल्ली पुलिस को 25 जून को एक महिला द्वारा उक्त शिकायत की गई थी। जिसमे पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।”

जबकि कांग्रेस नेता के  निजी सचिव माधवन ने इस पूरे मामले को मन गढ़ांत बताया है उनके अनुसार यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए एक निराधार आरोप है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह पूरी साजिश है।

पुलिस में पीड़ित महिला द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला ने माधवन पर नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर कई मौकों पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और परेशान करने का आरोप लगाया है।

महिला के अनुसार 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने पति को खोने के तुरंत बाद वह आरोपी से मिली थी। उसका पति इसी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक सहायक के रूप में काम करता था।

महिला अक्सर नौकरी की तलाश में कांग्रेस कार्यालय जाती थीं। कांग्रेस कार्यालय में किसी ने उसे सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का नंबर दिया। इसपर फोन करने के बाद माधवन ने महिला को मदद का आश्वाशन दिया और 21 जनवरी (इस साल) को साक्षात्कार के लिए बुलाया।

और सारे कागजात देखने और आवश्यक पूछताछ के बाद उसने सीधे मुझसे शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। वेसहारा और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैंने हां कह दिया।

महिला के अनुसार एक दिन माधवन ने मुझे मिलने के लिए बुलाया… वह मुझे एक कार में लेने आया… उसने अपने ड्राइवर को कार छोड़ने के लिए कहा। उसने मेरा यौन शोषण किया और मेरे साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

जब मैंने इस पर आपत्ति की तो वह नाराज हो गए और मुझे सड़क पर अकेला छोड़कर चले गए।’ शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपी ने बाद में उससे माफी मांगी और वे फिर से बात करने लगे।

कुछ दिनों के बाद फरवरी में माधवन ने उसे फिर से मिलने के लिए बुलाया। महिला के अनुसार इस बार माधवन ने उसके साथ बलात्कार किया।

कुछ दिन बाद उसने महिला को  बताया कि उसकी पत्नी ने मेरा मोबाइल नंबर देखा है। माधवन की पत्नी होने की बात सुनकर महिला चौंक गई। माधवन से उसकी पत्नी के बारे में पूछने पर वह उसे नज़रअंदाज़ करता रहा।

पीड़िता के अनुसार माधवन ने उसे किसी और के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया। लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर माधवन ने उसे यह कहते हुए धमकी दी कि वे (पार्टी) 70 साल से शासन कर रहे हैं और वे उसका अपहरण करवा देंगे।जिससे वो डर गई थी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago