Categories: Latest

डोंबिवली ग्रामीण के नागरिक खंडित विद्युत आपूर्ति से परेशान, उग्र आंदोलन की चेतावनी

डोंबिवली पूर्व के ग्रामीण क्षेत्र के पिसवली, टाटा पावर हाउस, गोलवली, और दावड़ी रोड क्षेत्र में पिछले ६ – ७ महीने से नागरिक लगातार हो रही खंडित विद्युत आपूर्ति की भीषण समस्या का सामना कर रहे हैं। जबकि महावितरण के अधिकारी से इस बारे में बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय नागरिकों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

इस बारे में यहां से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक रमाकांत पाटिल ने नेतवली कल्याण विभाग के कार्यकारी अभियंता धवल से इस समस्या का हल निकालने की मांग की है अन्यथा नागरिकों के साथ इस समस्या के विरोध में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

भाजपा नगरसेवक रमाकांत पाटिल के अनुसार पिसवली, टाटा पावर हाउस क्षेत्र, गोलवली, और दावड़ी रोड में बड़ी संख्या में सोसाइटी, चाल और निजी निवास में लोग रहते हैं इसके साथ औद्योगिक क्षेत्र के पास होने के कारण इस क्षेत्र में एमआईडीसी कंपनियों के पूरक बड़ी संख्या में छोटे बड़े कारखाने भी हैं।

महावितरण द्वारा एमआईडीसी क्षेत्र में तो विद्युत आपूर्ति अवाधित की जाती है लेकिन इस निवासी क्षेत्र में दिन में ६ से ७ बार विद्युत आपूर्ति खंडित हो रही है इसमें अनेक बार विद्युत खंडित होने के बाद घंटे दो घंटे बाद ही विद्युत आपूर्ति शुरू होती है। यह सिलसिला पिछले ६- ७ महीने से चल रहा है।

पूर्व नगर भाजपा नगर सेवक पाटिल के अनुसार उन्होंने इसकी शिकायत यहां के महावितरण के कनिष्ठ अभियंता तिरपुरे से की, इसके बाद उनके वरिष्ठ अधिकारी प्रजापति से की और अब महावितरण के नेतवली विभाग के कार्यकारी अभियंता धवल से की है

उनके अनुसार महावितरण अधिकारियों ने यहां के नागरिकों की इस समस्या पर यथाशीघ्र ध्यान देकर समस्या को खत्म करने का प्रयास नहीं किया तो इसके विरोध में नागरिकों द्वारा महावितरण के विरोध में उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भाजपा नेता पाटिल ने दी है।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

20 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

21 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago