Categories: Crime

‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ के नाम से ठगी करने वाले चीटर्स अब पुलिस हिरासत में

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई-8 ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ मालाड पुलिस स्टेशन में भादंसं की धारा 409, 420 और 34 के तहत 24 सितम्बर को एफआईआर (399/2019) दर्ज हुई थी। आरोपियों के नाम मनोज सोलंकी उर्फ़ मांगीलाल चौधरी और धीरज रावल हैं।

पुलिस ने बताया दोनों आरोपी एयरकंडीशंड मशीन बेचने का धंधा करते हैं। बाजार भाव से काम रेट में एयरकंडीशंड मशीन देने के नाम पर इन्होंने ऋषभ हलवाई से डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए लेकिन दिए कम एयरकंडीशंड मशीन। जब ऋषभ इनसे पैसे की डिमांड करते तो इनका तीसरा साथी कल्पेश रावल कहता कि वह राम कदम कामगार एसोसिएशन का मेंबर है। पैसा माँगा तो बहुत बुरा होगा।

ये भी पढ़े – डोम्बिवली में प्रेम प्रसंग की जानकारी देने के शक में युवक की हत्या।

पहले दोनों की शिकायत विलेपार्ले पुलिस स्टेशन में हुई थी लेकिन विलेपार्ले पुलिस ने मामले की ‘सेटिंग’ करवानी चाही।

शिकायतकर्ता ऋषभ हलवाई ने पुलिस उपायुक्त मोहन दहीकर का आभार माना है। दहीकर की पहल पर चौधरी और रावल के खिलाफ मालाड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो पाई। हलवाई का कहना है कि दोनों ने दो दर्जन से ज़्यादा व्यापारियों से इस तरह की चीटिंग की है। विलेपार्ले पुलिस से सेटिंग और राम कदम उर्फ़ दयावान के नाम की धमकी देकर ये अब तक बचते आ रहे थे।

यूनिट-8 ने दोनों को पकड़ा है और अब मालाड पुलिस के सुपुर्द करेंगे।

ये भी पढ़े – धोखा है चुनाव पूर्व घोषणाबाजी और भूमिपूजन

Sources ABI News

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago