Categories: Crime

डोम्बिवली में प्रेम प्रसंग की जानकारी देने के शक में युवक की हत्या।

डोम्बिवली – अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़की के पिता को देने के शक में मोठा गाँव ठाकुर्ली क्षेत्र में एक युवक की ह्त्या कर दी गई।  इस मामले में विष्णु नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विष्णु नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी गणेश प्रेमनाथ भोईर का किसी लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था।  इस प्रेम संबंध की जानकारी लड़की के पिता को देने का शक गणेश भोईर को राकेश रामहरी यादव पर था।
इसी शक के चलते मंगलवार की रात को जब राकेश अपनी पान टपरी बंद करके घर जा रहा था तो गणेश भोईर ने अपने साथियों रवि खिलारे और यश जाधव के साथ राकेश को घेर लिया और उस पर धारदार  चाकू से काई वार किये।  इस हमले में घायल राकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
राकेश के भाई जसवंत यादव की शिकायत पर विष्णु नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही ह्त्या में इस्तेमाल किये गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। इस ह्त्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से यश जाधव नाबालिक है।  मामले की जांच पुलिस निरीक्षक पवार कर रहे हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago