Categories: FEATURED

समन्वय संकल्प ने किया हिंदी भाषी शिक्षकों का सम्मान, मालाड में हुआ कार्यक्रम

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक- साहित्यिक संस्था समन्वय संकल्प ने मालाड (पू.) स्थित शारदा ज्ञानपीठ इन्टरनेशनल स्कूल सभागृह में कार्यक्रम कर हिंदी भाषी शिक्षकों को सम्मानित किया।
पूर्व प्रधानाचार्य एमके चौबे की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र, अरविंद तिवारी महापौर पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुरेश मिश्र, देवेंद्र सिंह, महाबल वर्मा, गीता त्रिपाठी और मुख्यअध्यापक कमलेश सिंह, विशाल महेश दुबे, आशुतोष पाण्डेय, कविता मिश्रा को उनके साहित्य के प्रति किए गए योगदानों के मद्देनजर संस्था ने शाॅल, पुष्प गुच्छ व पुस्तक देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए कविता-पाठ का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद समन्वय संकल्प के कार्यों की परिचय पुस्तिका प्रगति यात्रा-2 का लोकार्पण हुआ
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्योत्सना शर्मा, एड. मुकेश पाण्डेय, अशोक मिश्र, संजीवनी वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ. सीमा नेगी, महेश दुबे, सरिता उपाध्याय, राम सिंह, सुशील दुबे, राजेश दुबे, श्री सत्य साईं विद्यानिकेतन के प्रधानाचार्य बिभूतिनारायण बिस्वाल, शिक्षण विभाग सहकारी बैंक के संचालक शरद सिंह सहित बड़ी संसख्य में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन समन्वय संकल्प के संस्थापक व प्रबंध ट्रस्टी अनिरुद्ध पाण्डेय ने किया ।

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago