Categories: Latest

Bollywood latest : बॉलीवुड के लोकप्रिय कला निर्देशक नितिन देसाई द्वारा आत्महत्या

बॉलीवुड के लोकप्रिय कला निर्देशक नितिन देसाई द्वारा बुधवार तड़के उनके कर्जत स्थित फॉर्महाउस में संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना है। कर्जत पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर जांच के लिए स्टूडियो पहुंची और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। कर्जत पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।

बॉलीवुड के जानेमाने कला निर्देशक देसाई के निधन की खबर से पूरा फिल्म नगरी अचंभित है। आज से चार दिन बाद यानी रविवार ६ अगस्त को उनका 58वा जन्मदिन था। पुलिस यह भी जांच करने का प्रयास कर रही है कि क्या मृतक देसाई ने स्टूडियो या किसी अन्य स्थान पर कोई सुसाइड नोट छोड़ा है?

मृतक देसाई मुंबई के प्रतिष्ठा माने जाने वाली लालबाग का राजा गणेशउत्सव में पूरे पंडाल की सजावट की जिम्मेदारी स्वेच्छा से निभाते थे। इस वर्ष लालबाग के राजा गणेश उत्सव मंडल का नौवां 90 वा वर्ष है और उन्होंने इस वर्ष की सजावट की तैयारी का अनेक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया था

इस दुखद सूचना पर लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सचिव सुधीर साल्वी ने एक बयान में कहा, “यह हमारे लिए एक दुखद और चौंकाने वाली खबर है। वह पिछले रविवार को अपनी टीम के साथ पंडाल के काम की निगरानी के लिए लगभग दो घंटे तक हमारे साथ थे। वे बिल्कुल ठीक थे। सामान्य और ऐसा कोई संकेत नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है। देसाई लालबागचा राजा के भक्त थे और 2009 से हमारे साथ जुड़े हुए थे।

महाराष्ट्र के दापोली (रत्नागिरी) में जन्मे देसाई बॉलीवुड के शीर्ष कला निर्देशकों में से एक थे और उनकी चर्चित फिल्मों में ‘देवदास’, ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘हरिश्चंद्राची फैक्ट्री’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी प्रमुख फिल्मों के कला निर्देशक थे।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago