शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक-80 ने अंधेरी ( पू. ) के गुंदवली स्थित साईं सेवा संस्थान परिसर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया,जिसका 649 लोगों ने लाभ लिया।
कार्यक्रम के सहयोगी राकेश तिवारी ने बताया कि कैंप में ब्लडप्रेशर, सर्दी-बुखार, आँख, नाक, कान, गला, डायबिटीज आदि मौसम जनित बिमारियों से संबंधित 649 लोगों ने हिस्सा लिया,जिनका कुशल डाक्टरों ने परीक्षण कर उनका मार्गदर्शन किया।
कैंप में कुछ ऐसे लोगों ने भी हिस्सा लिया जो अति गंभीर रूप से बीमार थे, उनको कोविड-19 का टेस्ट कराने की सलाह दी गई। इस मौके पर लोगों को मुफ्त में दवाईयां भी बांटी गईं।
कैंप में जीवदया मंडल, अंधेरी पूर्व के डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।मेडिकल कैंप का उद्घाटन पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव ने किया।
कार्यक्रम के आयोजन में वार्ड अध्यक्ष भूषण सुदामा चव्हाण, रूपेश दांडेकर, सुरेश कथुरे, रामधनी यादव, विपुल,प्यारी देवी यादव, संजय चौरसिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष रविशंकर दुबे, डॉ. शिवश्याम तिवारी, बाबा तिवारी, सुषमा गणेश देसाई का सत्कार किया गया।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…