Categories: FEATURED

नालासोपारा पूर्व में लगातार बिजली कटौती से नागरिक परेशान

 

प्रेम चौबे

नालासोपारा में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी ‘महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण लि.’ (एम एस ई बी )की लचर व्यवस्था दिन हो या रात्रि कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप्प होना नियमित हो चुका है। इस कुव्यवस्था के कारण नागरिकों मे लगातार रोष बढ़ रहा हैं,

बिजली आपूर्ति ठप्प होने से क्षेत्र मे चोरी सेंघमारी ,छेड़खानी सहित तमाम अपराधिक घटनाएं बढ़ रही तो, विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा हैं। शहर के सारे कारोबारियों की स्थिति भी बिजली के जैसे गुल होते दिखाई देने लगे हैं।

बारिश के बहाने अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास करते विद्युत कर्मियों की लापरवाही कहा जाय या नालासोपारा पूर्व सेंट्रलपार्क ,दत्तनगर,मोरेगांव ,ओसवाल नगर , के ईर्दगिर्द क्षेत्र वासियों का दुर्भाग्य जो इस संताप को लगातार झेलने को मजबूर हैं।

 

सामाजिक संस्था सलाम वसई सेवा संघ ने
बिजली संकट की समस्याओं का मामला संज्ञान मे लिया है, संस्था अध्यक्ष विनय कैलाश तिवारी ने नागरिकों की समस्याओं को उप विभागीय अभियंता महावितरण को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया हैं। स्थिति मे सुधार न होने पर महावितरण के संभागीय कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकालने की चेतावनी दी हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago