भाजपा के लोग आतंकवादियों के साथ ‘ईलू—ईलू’ नहीं कर सकते हैं – अमित शाह

केन्द्रीय मंत्री एवं गाजीपुर लोकसभा सीट से पुन: भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा  कि भाजपा के लोग आतंकवादियों के साथ ‘ईलू—ईलू’ नहीं कर सकते हैं सपा, बसपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी देश को सुरक्षित नहीं रख सकते

उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा वाले हैं । हम आतंकियों के साथ ईलू—ईलू नहीं कर सकते ।’ उनके अनुसार ‘हम देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते । उधर :पाकिस्तान: से गोली आएगी तो इधर :भारत: से गोला जाएगा और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा ।’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी और उनकी पार्टी टुकड़े—टुकड़े गैंग वालों के साथ हैं और देश को तोड़ने की चाहत रखते हैं ।’ उनके अनुसार ‘आतंकवादी पाकिस्तान के मरे, लेकिन बुआ :मायावती:, भतीजे :अखिलेश: और राहुल बाबा के ऑफिस में मातम पसर गया ।’

उन्होंने सवाल किया, ‘ मुझे पता नहीं चला कि इन्हें इतना दुःख क्यों हुआ ? इनके चेहरे क्यों लटक गए ? वह आतंकी इनके चचेरे-ममेरे भाई लगते थे क्या ?’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा को हटाने की बात कर रहे हैं ताकि ‘’भारत तेरे टुकड़े होंगे’’ का नारा लगाने वालों को जेल न हो सके ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

4 days ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

6 days ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

3 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago