Categories: FEATUREDLatest

मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा चुनाव क्षेत्र  महागठबंधन के प्रत्याशी  सुभाष पासी ने लगाया कांग्रेस पर ओछी राजनीती करने का आरोप।

(कर्ण हिंदुस्तानी)
जैसे – जैसे वोटिंग की तारीख नज़दीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनाव की सरगर्मी भी तेज़ होती जा रही है। ऐसे में मुंबई २७ उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी सुभाष पासी ने इस लोकसभा क्षेत्र में अपनी जंग से त्रिकोणीय मुक़ाबले के आसार बना दिए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना बीजेपी गठबंधन के गजानन कीर्तिकर , कांग्रेस एनसीपी गठबंधन के संजय निरुपम और सपा – बसपा महागठबंधन के सुभाष पासी मैदान में हैं। अब तक इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और शिवसेना में सीधा मुकाबला होता आया था मगर सुभाष पासी के मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।
मुंबई आसपास से एक मुलाक़ात में सुभाष पासी ने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया।  पेश है  मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सपा – बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सुभाष पासी से मुंबई आसपास से हुई बातचीत के प्रमुख अंश –
मुंबई आसपास – आपकी नज़र में इस लोकसभा सीट से जीत किसकी होगी ?
सुभाष पासी – देखिये , यह बात तो पक्की है कि मेरे मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है , इस सीट पर महागठबंधन का अपना वज़ूद है , सपा – बसपा के मतदाता , काफी संख्या में हैं।  फिर मैं खुद चाहे उत्तर प्रदेश में सपा विधायक हूँ लेकिन विगत पच्चीस सालों से इस क्षेत्र के लोगों की अनवरत सेवा करता आया हूँ और आगे भी करता रहूंगा। इस लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम , दलित और खासकर यादव मतदाता बड़ी संख्या में है जो महागठबंधन के साथ जुड़ चुकें हैं।
मुंबई आसपास – शिवसेना के गजानन कीर्तिकर यहां सांसद हैं , उनके सामने आपको नहीं लगता  कि चुनौती कड़ी होगी और फिर कांग्रेस से संसद रह चुके संजय निरुपम भी मैदान में हैं।
सुभाष पासी – गजानन कीर्तिकर की अगर बात करें तो खुद युति के कार्यकर्ता नाराज़ हैं , बीजेपी के कार्यकर्ता तो ना के बराबर कार्य कर रहे हैं , हर बार कीर्तिकर को मैदान में उतारने  से शिवसेना में भी नाराज़गी है।  वहीँ दुसरी तरफ संजय निरुपम से स्वर्गीय गुरुदास कामत का गट नाराज़ है। निरुपम कामत के समर्थकों को दरकिनार कर खुद मुंबई कांग्रेस पर हावी हो गए , यही वजह है कि उनको मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाया गया। मुझे कांग्रेस की इस फूट का भो लाभ मिलेगा।
मुंबई आसपास – पिछले दिनों एक तस्वीर वायरल हुई थी , जिसमें आप और संजय निरुपम एक साथ हंसी मज़ाक कर रहे थे , उस तस्वीर का सच क्या है ?
सुभाष पासी – वह तस्वीर एक साल पुरानी है , मैं एक मित्र के नाते संजय निरुपम के घर गणपति जी के दर्शन करने गया था , तभी वह तस्वीर खींची गई थी।  मुझे नहीं पता था कि उस समय की तस्वीर का संजय निरुपम अब इस्तेमाल करेंगे। मेरी नज़र में यह संजय निरुपम की ओछी मानसिकता और ओछी राजनीती का परिणाम है , जनता सब समझती है।
मुंबई आसपास – इस लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं क्या हैं ?
सुभाष पासी – मूलभूत समस्याएं तो जस की तस हैं , झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना में विकासक की लापरवाही से हज़ारों झोपड़ावासियों को हक़ का घर अभी तक नहीं मिला है। वह हक़ मैं दिलवाकर रहूंगा।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago