Categories: Entertainment

भोजपुरी के यूनिक स्‍टार यश कुमार ने पूरे किए 50 सफल फिल्‍मों का सफर

 

किसी भी कलाकार के लिए 50 फिल्में और 50 किरदार का सफर बेहद उपलब्धि भरा होता है। यह उपलब्धि अब भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्‍टार यश कुमार के नाम है। यश कुमार ने साल 2013 में अपने सुनहरे पर्दे की सफर की शुरूआत की थी।

तब से अब तक वे 50 फिल्‍मों में काम कर चुके हैं और इसके जरिये उन्‍होंने भोजपुरी भाषी दर्शकों के बीच एक सफल अभिनेता और कलाकार की पहचान बना चुके हैं। यही वजह है कि आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके नाम से भी भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍में चलती हैं।

यश कुमार ने दिलदार सांवरिया, राजाजी आई लव यू, दरिया दिल, दिल लागल दुपट्टा वाली से, बलम रसिया, सपेरा, हीरो गमछावाला जैसी सुपर हिट फिल्‍मों से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत की थी। इन फिल्‍मों में दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया और उनकी फिल्‍मों के लिए वे बेसब्री से इंतजार रहने लगा।

यश कुमार के इन सब फिल्मों की खास बात ये रही कि उनकी फिल्‍मों को सभी वर्ग के दर्शकों ने पसंद किया। यश की फिल्‍में हमेशा कथा प्रधान रही। फिर क्‍या था उनपर यूनिक स्‍टार का तमगा भी लग गया।

फिर क्‍या था। यश ने एक से बढ़कर एक फिल्‍में की, जिनमें लागी तोहसे लगन, इच्छाधारी, रंगदारी टैक्स, एक्शन राजा, एक रजाई तीन लुगाई, इंडिया वर्सेज पाकिस्तान, कसम पैदा करने वाले की, लुटेरे, रुद्रा, मेंहदी लगा के रखना 2, नागराज, डॉन, बिटिया छठी माई के, परवरिश, छोटकी ठकुराईन, तू 16 बरस की मैं 17 बरस का, इच्छाधारी नाग, वचन, प्यार हमारा अमर रहेगा, कसम पैदा करने वाले की 2, लालटेन प्रमुख थी।

इतना ही नहीं, यश कुमार ने शंकर, मोहब्बत की जंग, हिरोइन नम्बर 1, दामाद जी किराये पर हैं, मुन्ना मिसिर बीमा एजेंट, कुदरत, बेटी नम्बर 1, थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार, पारो, चंदन परिणय गुंजा, नसीहत, किंग, देहाती बाबू, राखी, राखिह लाज हमार, पति पत्नी और भूतनी, घरवाली बाहरवाली 2, दंडनायक, बिटिया छठी माई के 2, लाडो, कहानी, भूल भुलैया जैसी फिल्‍में की और सबों का दिल जीत लिया।

यश कुमार ने आज भले अपनी 50 फिल्‍मों का सफर पूरा कर लिया, लेकिन अभिनय की भूख उनमें अभी भी खूब दिखती है। यह वजह है कि वे आज भी लगातार काम कर रहे हैं और भोजपुरी में एक से बढ़कर एक क्‍लास फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।

इनमें कुछ फिल्‍में ऐसी हैं, जिसका पोस्‍टर रिलीज होना बांकी है, जो जल्‍द ही सिनेमाघरों रिलीज भी होगी। वहीं, यश ने अपनी इस विशेष उपलब्धि के लिए भोजपुरी दर्शकों और अपने शुभ चिंतकों का आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि बस दिल से यही कहूंगा कि ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद अपने यश कुमार के साथ बनाये रखियेगा।

Mumbai AasPaas

View Comments

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago