Categories: Crime

बेडरूम की लाइट बंद करने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा, पति पहुंचा जेल

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाने में एक अजब मामला पहुंचा। बेडरूम की लाइट बंद करने को लेकर दंपति का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। परिवार और पड़ोसियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों में से कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कुछ दिन पूर्व एक युवती से हुई थी। युवती आठ माह की गर्भवती है। शादी के बाद से पति पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रहता है। दंपति के विवाद को लेकर कई बार गांव में पंचायत बैठ चुकी है। पुलिस के अनुसार रात में दंपति अपने कमरे में था। कमरे में लाइट जल रही थी। पति ने कमरे की लाइट बंद कर दी थी। जिसके बाद महिला को गुस्सा आ गया। महिला ने कमरे की लाइट चालू कर दी। इसे लेकर दंपति में कहासुनी हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर परिवार वाले दंपति के कमरे की तरफ दौड़े। मामला घर से बाहर सड़क पर आ गया। दंपति एक दूसरे को सड़क पर ही गाली देने लगे। परिवार और पड़ोसियों ने दोनों को अलग किया। महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर पुलिस पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई।

महिला ने पति के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर आ गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago