Categories: FEATUREDPolitical

आखिर कांग्रेस किस बात के सपने देख रही है ?

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक पत्रकार परिषद में बीजेपी सरकार के दुबारा सत्ता में आने की संभावनाओं को खारिज किया है। राहुल गाँधी की  बातों से अब स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की दूरदृष्टि अभी तक कमज़ोर ही है। कांग्रेस देश की जनता की नब्ज़ पकड़ने में अभी भी असफल है। कांग्रेस  देश को अभी भी इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी के समय का देश मान कर चल रही है। जबकि आज की तारीख में देश  का हर  वर्ग मोबाइल और इंटरनेट के ज़रिए  दुनिया पर पैनी नज़र रखे हुए है।
देश का नया मतदाता देश की विकासशील योजनाओं को समझता है। यह नया मतदाता जानता है कि बरसों से जो सड़कें कच्ची थीं वह विगत पांच सालों में बन चुकीं हैं। घरेलू गैस  सिलेंडर के लिए १५ – २० दिन इंतज़ार अब नहीं करना पड़  रहा।  अब देश के ग्रामीण अंचलों में भी बिजली पहुँच रही है। घर की बहु अब खुले में नित्यकर्म करने नहीं जाती। देश की सुरक्षा  अब कोई समझौता नहीं होता। अब देश का नागरिक अपना जीवन सुरक्षित समझने लगा है।
युवा वर्ग खुद   के व्यवसाय का मालिक बना है। नौकरियों के अवसर यदि कम हुए हैं तो वहाँ कम हुए हैं जहां बोगस कंपनियों के नाम पर अतरिक्त भर्तियां की गयीं। कांग्रेस ने शुरू से ही युवाओं को सरकारी नौकरी ही नौकरी है। यह भ्र्म फैला दिया था। निजी क्षेत्रों में सरकारी  जैसी सुविधाएं देने जैसे प्रयास क्यों नहीं किये गए।  इस बात का कांग्रेस अध्यक्ष के पास कोई जवाब नहीं है।
आज यदि बी एस एन एल डूबने की कगार पर है तो इसकी ज़िम्मेदार कांग्रेस ही है , कांग्रेस के राज में ही  निजी टेलीकॉम कंपनियों को बढ़ावा दिया गया , ऐसे ऐसे करार किये गए कि सरकारी कंपनियों को पनपने का अवसर ही ना मिल पाए। विदेशी कंपनियों ने देश को किस तरह लूटा इसका सबसे बड़ा उदाहरण सी एफ एल बल्ब है। कांग्रेस के राज में यही बल्ब तीन – चार सौ रूपये में बिकता था और अब सौ से भी कम रूपये में उपलब्ध है। क्या यह लूट नहीं थी।
निजी टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल के आने वाले कॉल्स के भी पैसे वसूले और जम कर वसूले। अटलजी की केंद्र में सरकार आयी और रिलायंस ने यह लूट रुकवायी। वरना आज भी आम उपभोक्ता मोबाइल कंपनियों के नाम पर जेब  खाली कर रहा होता। इतना बदलाव होने के बावजूद कांग्रेस किस आधार पर मानकर चल रही है कि जनता मोदी सरकार को नकारने के मूड में है। यह तो राहुल गाँधी और उनके चमचे ही जानते होंगें।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

22 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

2 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

2 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

4 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

4 days ago