थप्पड़ संस्कृति का विरोध होना ज़रूरी।

( कर्ण हिन्दुस्तानी )
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आज किसी ने प्रचार रैली के दौरान जोरदार थप्पड़ मार दिया। यह थप्पड़ इतना जोरदार था कि केजरीवाल जीप से गिरते गिरते बच गए। देश की राजनीती में यह थप्पड़ संस्कृति अपने आप में घातक साबित होती जा रही है। एक समय था जब नेताओं को भरी सभा में जूता मारने की घटनाओं में वृद्धि हुई थी।
अब थप्पड़ मारने की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि होती दिख रही है।  एक समय में शरद पवार को भी किसी ने थप्पड़ मारा था , कन्हैया को भी थप्पड़ पड़ चुका है।  अरविन्द केजरीवाल तो थप्पड़ खाने के लिए मशहूर हो गए हैं। मगर सवाल यह उठता है कि आखिर जनता में इतना आक्रोश कैसे पैदा हो गया है कि वह कभी तो देश के कृषि मंत्री को थप्पड़ मार देता है और कभी मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार देता है। इन घटनाओं को यदि गंभीरता से ना लिया गया तो भविष्य में यह थप्पड़ संस्कृति भष्मासुर बनकर सामने खड़ी होगी।
ऐसे मामलों में क़ानून में विशेष बदलाव की यदि आवश्यकता हो तो वह भी करना समय की मांग है। साथ ही साथ घटना के समय मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि यह थप्पड़ किसी पडोसी ने पडोसी को नहीं मारा है , यह थप्पड़ देश की राजधानी के मुख्यमंत्री को मारा गया है। जो कि संवैधानिक तरीके से निर्वाचित होकर मुख्यमंत्री बना है। दलगत राजनीती को किनारे रख कर ऐसे मामलों को संज्ञान में लेना होगा। नहीं तो आने वाले समय में इस तरह की घटना का कोई भी शिकार हो सकता है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

9 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

1 day ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 day ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago