Categories: FEATURED

2 साल बाद अंधेरी में दिखा दही-हांडी का जश्न

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कोरोना के 2 साल बाद उपनगर के अंधेरी और जोगेश्वरी में जन्माष्टमी पर होने वाली दही-हांडी की धूम रही। लोगों में प्रतिबंधों के हटने का असर इस कदर दिखा कि न तो सोशल डिस्टेंसिग दिखी और न ही कहीं मास्क का आता-पता था। क्षेत्रीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ जन्माष्टमी और दही-हांडी का जश्न मनाया।


अंधेरी-कुर्ला रोड स्थित रमेश मोरे चौक पर, पल्लवी होटल के पास मनसे अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से दही-हांडी उत्सव का आयोजन किया गया।

लगभग 40 फुट ऊंचाई पर बंधी मटकी को फोड़ने के लिए 39 गोविंदा पथकों की टोलियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। लेकिन सफलता मिली एकमेव दही कला पथक गुंदावली को, जिसने 7 थर मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

कार्यक्रम आयोजक मंगेश परब ने बताया कि आयोजन में हिस्सा लेने वाले सभी मंडलों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अतिथि शालिनी ठाकरे, संदीप दलवी, अखिल चित्रे, विशाल हलदलकर, कार्यक्रम सहयोगी संजय देवल, संदीप जगताप, सुरेश बिर्जे, राकेश गुरव, रोहित बेंद्रे, जीतू सिंह, भगवत झिटे, सिकंदर पारकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago