शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। मनपा के/ पूर्व प्रभाग समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुनील यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर अंधेरी ( पू.) के तेली गली स्थित चटवानी हॉल में शोकसभा का आयोजन कर सुनील यादव को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी,अंधेरी मण्डल के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने स्व. सुनील यादव के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि सुनील यादव के योगदानों को हम भुला नहीं सकते। सुनील ने अंधेरी में पार्टी का जनाधार बढ़ाकर सब के लिए बिना राग-द्वेष से काम किया,जिसकी आज भी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
उन्होंने कहा कि सुनील का निधन पार्टी व क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसे हम लोग पूर्ण नहीं कर सकते।
शोकसभा नगरसेवक अभिजीत सामंत,पंकज यादव,संदीप नाईक,दीपक ठाकुर,भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामाश्रय उपाध्याय, पूर्व नगरसेवक
सुरेंद्र दुबे,दिलीप पटेल, सुनीता इलावडेकर,प्रमोद सावंत,पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृति प्रदीप शर्मा,डॉ.शिवश्याम तिवारी,जगत गौतम, रविशंकर दुबे,सरबजीत सिंह संधू,राकेश तिवारी, बच्ची सिंह,बाबा तिवारी, अजय तिवारी,वनिता गावंड,प्रकाश कोलपाटे, अशोक मिश्रा,सुरेश कथुरे, भूषण चव्हाण,रूपेश दांडेकर,निर्मला राउत, सुषमा देसाई,भारती उफाले,विलसिनी चव्हाण, कविता जाधव,विजय वागे,अशोक मोरे,राजू, बंटी कपूर,नरेश आडकर, ब्रह्मदेव पाण्डेय,गिरिजा शंकर धीवर,एड.धनंजय दुबे,राजन तिवारी,रामचंद्र मिश्रा,सुशील मिश्रा,शांति शाह,प्रदीप छेड़ा,अमित मेहता,बाबा यादव,विपुल, एड.बसंत सालवी,बाला क्लांगड़,संतोष केलकर, सूरज यादव,पप्पू शर्मा, संजय दुबे,प्रदीप मिश्रा, मयूर जोशी,रामनाथ अय्यर,प्रभाकर शुक्ला,प्रियंका मोरे,भीमेश मुतुला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…