Categories: Social

भारी संख्या मे महिलाओं ने किया ब्राह्मण सेना मे प्रवेश

प्रेम चौबे

नालासोपारा पूर्व संतोषभुवन से भारी संख्या में महिलाओं के ब्राह्मण सेना मे शामिल होने से वसई- विरार व नालासोपारा मे ब्राह्मण सेना की ताकत लगातार बढ़ती जा रही हैं।

बतादें कि इस वर्ष आठ मई को संपन्न हुए भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पहले से ही ब्राह्मण सेना के गठन मे सक्रिय सदस्यों को जोड़ने के प्रयास में ब्राह्मण सेना प्रमुख मनीष जोशी ‘दादा’ व ब्राह्मण सेना टीम के लगातार प्रयत्नो से ब्राह्मण युवकों को जोड़ने के प्रयास का परिणाम हैं कि आज एक बड़ी संख्या मे ब्राह्मण सेना मे पुरूषों के साथ महिलाओं का प्रवेश निरंतर जारी हैं।

संतोष भुवन क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंची अस्मिता महिला मंडल की टीम श्रीमती रंजना उपाध्याय व सरिता तिवारी के मौजूदगी मे अध्यक्ष मनीष ‘दादा’ जोशी से मुलाकात कर ब्राह्मण सेना मे शामिल हुई, ब्राह्मण सेना मे शामिल महिलाओं का श्री परशुराम नामी भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनीष दादा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह तो अभी शुरूआती दौर हैं हमारी टीम वर्क का प्रयास जारी है, हम ब्राह्मण सेना को सबसे बड़ी सामाजिक संस्था के रूप मे स्थापित करने की ओर प्रयत्नशील हैं। जहां महिला- पुरूष को समान अधिकार के साथ आदर और सम्मान दिया जाऐगा।

इस अवसर पर सरिता तिवारी, राजना उपाध्याय, वंदना पाल, साधना शर्मा, विभा सिंह, किरण मंडल, गौरी शंकर,स्मिता सरोदे.सुमन चौबे,मीना कनौजिया, वंदना पांडे,शंकर सरोदे,अंशु लाली,उस्मान भाई के साथ ब्राह्मण सेना के पदाधिकारी तौर पर लोली तिवारी,विनय पांडे,राहुल तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago