मुंबईकरों ने 975 करोड़ रुपये का पानी बिल नहीं चुकाया
मुंबई, दि. 26
मार्च 2016 से फरवरी 2023 तक मुंबईकरों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के 975 करोड़ रुपये के पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है।
महानगरपालिका के 24 वार्डों में प्रत्येक सहायक अभियंता (जल विभाग) बकाया वसूली के लिए जिम्मेदार है। पानी का बिल न भरने पर इन कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर पानी का कनेक्शन भी काटा जाता है, पानी कनेक्शन धारकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वसूली भी की जाती है। लेकिन फिर भी पिछले सात सालों में यह बकाया 975 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

