स्वराज शक्ति संघ, विरार द्वारा ‘हर घर भगवा… घर, घर भगवा’ अभियान
25 दिसंबर रविवार शाम 4 बजे विरार से निकलेगी भव्य यात्रा
प्रेम चौबे / विरार पूर्व ‘स्वराज्य शक्ति संघ’ की ओर से ‘हर घर भगवा ,घर – घर भगवा’ अभियान समारोह का आयोजन किया गया हैं,
हिंदवी स्वराज के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महराज के ध्वज के साथ हजारों की संख्या मे शामिल होने वाले नागरिको मे अभी से उत्साह देखा जा रहा हैं,बाजेगाजे व जय श्रीराम के घोष के साथ जय शिवाजी,जय भवानी जल्लोष के दिव्य रथों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सत्य सनातन धर्म की आन,बान और शान भगवा ध्वज को घर ,घर तक स्थापित करने व हिंदू धर्म के रक्षार्थ आपसी सौहार्द व एकजुटता के साथ सजगता से अपने धर्म के प्रति सचेत रहने की जिम्मेदारी का बोध कराने के उद्देश्य से निकलने वाली इस शोभायात्रा के अभियान मे अधिक से अधिक हिंदू संगठन शामिल हो सके इसके लिए लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है।
रविवार 25 दिसंबर, 2022 को शाम 4.00 बजे से शाम 7.30 बजे के मध्य निकलने वाली भव्य शोभायात्रा देशमुख गली नंबर 2 डोंगरपाड़ा से शुरू होकर विरार स्टेशन (पश्चिम) से जकात नाका होकर गोकुल टाउनशिप से गुजरते हुए डिमार्ट पहुंचेगी जहां इस भव्य यात्रा का समापन भी होगा।
आयोजन समिति द्वारा सभी संगठनों से अपील किया हैं, कि उक्त समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु आपकी सभी जिम्मेदार नागरिकों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

