FEATURED

सोशल मीडिया की प्रमुख कंपनी ट्वीटर के भारतीय कार्यालय से बड़ी संख्या मे कामगारों कि छटनी

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क द्वारा सोशल मीडिया कंपनी ट्वीटर खरीदे जाने के बाद ट्विटर प्रबंधन ने शुक्रवार को भारत में बड़े पैमाने पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। एलन मस्क द्वारा कंपनी खरीदे जाने के बाद कई देशों में ट्विटर अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है।

देश के पहले मतदाता का निधन,

मीडिया मे आरही खबरों के मुताबिक, ट्विटर ने भारत में अपनी पूरी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीम को बर्खास्त कर दिया है। ट्विटर ने इसके अलावा भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे।

भुक्तभोगी महिला और पुलिस की सतर्कता से खाते से गए 2 लाख बरामद, आजादनगर पुलिस कि सफलता

ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर वर्कफोर्स में कमी करने की योजना के तहत भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। उन्होंने ट्विटर का अधिग्रहण करने के तुरंत बाद ऐसा किया। इसके बाद शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफा दिया।
ट्वीटर कार्यालय रविवार को बंद रहता है। सोमवार को जब कार्यालय खुलेंगे तो पूरी तरह से खाली रहेगा।

भीड़भाड़ वाले दादर, ठाणे, और कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कार्यालय ओर स्टाल हटाए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *