FEATURED

आर. टी. पी. विद्यालय दावड़ी रोड में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे बेटी बचाव बेटी पढाओ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण का भी अभियान चल रहा है।

इसी के तहत आज शुक्रवार सुबह बिंदुरा फाउंडेशन के तत्वाधाम मे डोंबिवली पूर्व के दावड़ी रोड स्थित आर. टी. पी. विद्यालय मे छात्राओं को स्वरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की ट्रेनिंग दी गई।

भाजपा भटके विमुक्त प्रजाति प्रदेश सरचिटणीस शिवाजी आव्हाड की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के आयोजक बिंदुरा फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट बिंदु दुबे, स्थानीय नगरसेवक जालंधर पाटिल, विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तिवारी सर, भाजपा कल्याण जिला उत्तर भारतीय गारी प्रमुख आई. पी. मिश्रा, रविसिंह ठाकुर, शुक्ला, के साथ बड़ी संख्या में अविभावक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *