अब मोर्निग वॉक के लिए गए भाजपा नगरसेवक के साथ 17 लोगो के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज
नवी मुंबई के बेलापुर स्थित पारसिक हिल पर मोर्निग वॉक के लिए गए 17 लोगो के खिलाफ सीबीडी बेलापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | इसमे भाजपा नगरसेवक और नवी मुंबई मनपा के सभागृह नेता रविंद्र इथापे का भी समावेश है | पनवेल के भाजपा नगरसेवक द्वारा जन्मदिन पार्टी के बाद अब नेरुल के भाजपा नगरसेवक का मोर्निग वॉक विवाद सामने आया है |
इस मॉर्निंग वॉक की जानकारी सीबीडी बेलापुर पुलिस को होते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनकर मोहिते और टीम तुरंत पारसिक हिल पर पहुंच कर सभी लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन लाए | इसके बाद इन सभी लोगो के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है |

