Skip to content
(मुंबई आसपास ब्यूरो )

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर भारतीय अघाड़ी के डोम्बिवली ग्रामीण अध्यक्ष बबलू तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को उत्तर भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।
डोम्बिवली एम आई डी सी के ममता अस्पताल के पास स्थित शिव प्रतिमा सभागृह में आयोजित सम्मेलन में कल्याण ग्रामीण से शिवसेना – बीजेपी के संयुक्त उमीदवार रमेश महात्रे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शाम छह बजे होने वाले इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोगो से उपस्थित रहने का आव्हान भाजपा नेता बबलू तिवारी ने व्यक्त की है