FEATUREDPolitical

शिवसेना प्रमुख के निधन के बाद शिवसेना का ‘बाघ’, ‘भेड़’ बन गया है – नारायण राणे

भाजपा में अनेक बार प्रवेश करते करते रोक दिए जाने वाले नारायण राणे ने एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा है कि बाल ठाकरे के निधन के बाद शिवसेना का ‘बाघ’, ‘भेड़’ बन गया है और उसके नेताओं में वैचारिक नैतिकता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा जान पड़ता है कि शिवसेना मुझसे डरी हुई है। और इसी लिए इसके नेतागण मेरे भाजपा में प्रवेश का विरोध कर रहे है.

इन सबके बावजूद राणे ने कहा कि वे शीघ्र ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। शिवसेना के पूर्व नेता, पुणे इंटरनैशनल लिटररी फेस्टिवल के एक सत्र में बोल रहे थे। उनके अनुसार ‘सब कुछ तय हो गया था,और भाजपा सरकार में  कैबिनेट दर्जा (जो उन्हें मिलने वाला था) मिलना भी तय हो गया था

लेकिन शिवसेना ने अडंगा लगाते हुए शर्त रख दी कि यदि बीजेपी मुझे शामिल करती है तो वह सरकार से बाहर आ जाएगी।’ राणे बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने मुझे निमंत्रण दिया है। मैंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और मैं उसमें शामिल होने जा रहा हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *