उ.प्र. भदोही से सायकिल यात्रा कर मुंबई पहुंचे युवा गोविंद यादव का भव्य स्वागत
उ.प्र. भदोही से सायकिल यात्रा कर मुंबई पहुंचे युवा गोविंद यादव का सामाजिक संस्था हेल्प यू बड़ी फाऊंडेशन और ब्राह्मण विकास मंच द्वारा भव्य स्वागत वसई पूर्व में कीया गया। जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर अपनी मैराथन यात्रा के समापन पर गोविंद यादव ने बताया की 14अगस्त से 2 सितंबर लगभग सत्रह दिनों की यात्रा में लोगो के प्रोत्साहन से जीवन मे और भी बहुत कुछ करने की इच्छा हैं।
मूलतः भदोही जनपद (उ.प्र.) के हौरियापुर के पूरे किसन सिंह गांव निवासी रामधनी यादव के पुत्र गोविंद यादव नेशनल महाविद्यालय भदोही से इंटरमीडिएट के छात्र हैं भविष्य मे भारतीय सेना मे शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना संजोए
गोविंद यादव को बधाई देने वालो में अध्यक्ष, संदीप तिवारी, दिवाकर शुक्ला, पत्रकार प्रेमचौबे, ब्रा.वि.मंच अध्यक्ष सचिन दुबे , नागेंद्र तिवारी , दरोगा सिंह सचिन पांडे,संदीप मिश्रा, मधुकर दुबे सूरज पांडे,शंकर मिश्रा संस्था महासचिव, मनोज तिवारी अजय दूबे,सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

