FEATUREDSocial

कल्याण में भागवत कथा 22 अगस्त से!

कृष्णा समपर्ण सेवा संगठन की तरफ से कल्याण शिवाजी चौक स्थित गीता हॉल मे श्री भागवत सत्संग कथा का आयोजन किया गया है,संगठन की प्रवक्ता नीता अग्रवाल, एवं स्नेहलता बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को शाम 5 बजे हाल में गाजे बाजे के साथ पोथी का आगमन होगा, एवं 29 अगस्त को महायज्ञ एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया है,

इस दरम्यान कथा के अलावा 24 अगस्त को पुस्तकों का वितरण,25 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर,27 अगस्त को योगा शिविर एवं प्रतिभाशाली बच्चों का भी सम्मान किया जायेगा, उन्होंने बताया कि भागवत गीता का पाठ श्री श्री 1008 परमहंस महामंडलेश्वर स्वामी आत्मप्रकाश महाराज करेंगे,ज्ञात रहे हैं यह संगठन काफी समय से प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी लोगों से अनुरोध किया है वह भारी संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाये !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *