FEATUREDSocial

कांग्रेस नेता ने जन्मदिन पर गरीबों में बंटा खाद्यान।

 बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ।
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल, मुंबई उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गुम्बर ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को खाद्यान वितरित किया,जिसका बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने लाभ लिया।
परमजीत सिंह गुम्बर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंधेरी ( प.) के शास्त्रीनगर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों व उनके तमाम शुभचिंतकों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर परमजीत सिंह गुम्बर ने सादगी पूर्ण माहौल में अपने जन्मदिन का केक काटकर गरीबों को खाद्यान वितरित कर उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उपस्थति भारत विजन, गिनी विजन, कांग्रेस कमेटी, उत्तर-पश्चिम जिला महासचिव जेपी यादव
सहित बड़ी संख्या में लोगों ने परमजीत सिंह गुम्बर की सलामती के लिए ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *