FEATUREDLatest

वेस्टर्न एक्स्प्रेस हायवे पर “द बर्निंग ट्रक”, ट्रैफिक जाम, लाइव विडियो

मुंबई के गोरेगाव के पास वेस्टर्न एक्स्प्रेस हायवे पर पेट्रोल से भरा टँकर के केबिन में आग लगने से हाईवे पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बन गया, इस कारण गोरेगाव ईस्ट से अंधेरी जा और आ रहे लोगो की गाडिया थम सी गई.स्थानीय लोगो के साथ अनेक वाहन चालको ने इस आकस्मिक आग लगने की घटना का कारण इन दिनों पड रही अत्याधिक गर्मी बताया है.

अनेक प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार चलते चलते टँकर के टायर और केबिन में आग लगना शुरू होगया जिससे पीछे चल रहे और सामने से आरहे वाहन चालको में अफरा तफरी मच गई,और महज कुछ सैकेंड में दोनों तरफ वाहन चालक सांस रोके इस नजारा को देखते रहे. लेकिन कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाडिया आ गयी. और आग पर काबू पा लिया गया, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नही है  लेकिन इस कारण एक्स्प्रेस वे पर ट्रॅफिक धीमी गती से आगे बढ रहां है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *