FEATUREDSocial

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के पेट में बैंडेज छुटा

ठाणे। छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा में एक अजीब प्रकार की घटना प्रकाश में आई है, इस अस्पताल के एक डाक्टर ने प्रसूति के बाद उक्त महिला के गर्भाशय के उपर बैंडेज रखकर उपर से टाका मारने का आश्चर्यचकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है.मामला सरकारी अस्पताल का है इसी लिए इस मामले को उठाने के लिए आने राजनेता आगे आ गए है, लेकिन यही मामला किसी निजी अस्पताल का रहता तो अभी तक मामला रफा दफा कर दिया गया होता.

उक्त भुक्त भोगी महिला का नाम निशा सूरज राजभर (20, लोकमान्य नगर की निवासी) है। उन्हें 4 मई को डिलीवरी के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और प्रसूति के बाद 5 मई को उसने बच्चे को जन्म दिया. हालांकि,प्रसव के दौरान उनके जनांग से अत्यधिक रक्तश्राव हो रहा था जिसे रोकने के लिए डाक्टरो ने बैंडेज का सहारा लिया. और टांके डालते समय पट्टी को निकालना भूल गए। चार दिन तक इसी अवस्था में रहने के बाद उन्हें अस्पताल से छोड़ दिया गया। घर लौटने के बाद पेट में दर्द होने के कारण निशा राजभर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

Sources – ABI News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *