FEATUREDLatest

मुम्बई आसपास इंपैक्ट – कल्याण डोंबिवली की आरोग्य समस्याओं की गूंज मंत्रालय पहुंची।

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के डोंबिवली स्थित शास्त्रीनगर अस्पताल और कल्याण के रुकमणी वाई अस्पताल मैं जाने वाले मरीजों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन्हें कभी डॉक्टर नहीं मिलते हैं तो कभी इन डॉक्टरों द्वारा लिखे गए विभिन्न चिकित्सा जांच के लिए निजी और महंगी जांच केंद्रों में जाना पड़ता है दवाइयों के लिए भी इन्हें अस्पताल के बाहर के दवा दुकानों से महंगी कीमत देकर मजबूरन खरीदनी पड़ती है

डोम्बिवली; सांसद डाक्टर,पालक मंत्री और राज्य मंत्री, आरोग्य मंत्रालय में हिस्सेदार,फिर सरकारी अस्पताल बंद क्यों ?

इन्हीं समस्याओं के निवारण के लिए “मुम्बई आसपास” ने गत एक वर्ष से अभियान चला रखा है अभी हफ्ते भर पूर्व “मुम्बई आसपास” में इसी समस्या की खबर छापी गई थी जिसमें यह भी उल्लेख था की कल्याण लोकसभा सीट से सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे पेशे से डॉक्टर है इसी तरह डोंबिवली से भारतीय जनता पार्टी से विधायक रविंद्र चौहान राज्य मंत्रिमंडल में आरोग्य राज्यमंत्री है इसी के साथ वर्षो से कल्याण डोम्बिवली मनपा में शिवसेना और भाजपा सयुक्त रूप से सत्तासीन है और सबसे महत्वपूर्ण बात कल्याण से सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के पिता एकनाथ शिंदे शिवसेना जिला प्रमुख और ठाणे जिले के पालक मंत्री होने के साथ अभी कुछ ही दिन पहले उन्हें राज्य सरकार के आरोग्य मंत्रालय का विशेष कार्यभार दिया गया है इन सब के बावजूद कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं के नहीं होने पर नागरिकों में आक्रोश का माहौल है

डोम्बिवली मनपा प्रसूति गृह दुबारा शुरू करने की मनपा आयुक्त से मांग

इसी मुद्दे पर 1 सप्ताह पहले “मुम्बई आसपास” में लगातार खबरें चली थी और अंत में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त गोविंद बोडके ने मुम्बई आसपास से विशेष बातचीत के दौरान यह बात कही थी कि मनपा प्रशासन कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका के नागरिकों के आरोग्य संबंधी समस्याओं के निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) योजना के तहत इन अस्पतालों को सुचारू रूप से चलाए जाने की बात कही थी जिसमें उन्होंने जल्द ही अस्पतालों में चिकित्सकों और मरीजों की भर्ती, आवश्यक उपकरण और दवाओं की कमी की पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यों की शुरुआत करने की बात कही थी उन्होंने डोंबिवली पूर्व के मनपा प्रसूति गृह भी पीपीपी के तहत ही दोबारा शुरू करने की बात कही थी मनपा आयुक्त बोडके के अनुसार पीपीपी के तहत निविदा मंगाने के लिए मनपा महासभा में मंजूरी भी ले ली गई हैं और जल्द ही यह अस्पताल भी शुरू हो जाएगा

मनपा प्रशासन अपने क्षेत्र के नागरिकों के आरोग्य संबंधी समस्या सुलझाने प्रतिबद्ध -आयुक्त गोविन्द बोडके

“मुम्बई आसपास” की तरफ से इस खबर की लिंक राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आरोग्य मंत्री एकनाथ शिंदे और कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे को भी भेजा गया था इसी के तहत उन्होंने मंत्रालय से अगले दो महीने में कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के दोनों अस्पतालों में सभी सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है और इस बात की पुष्टि कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका के स्थाई समिति सभापति दीपेश म्हात्रे ने भी की है

उल्लेखनीय है कि महज 2 महीने बाद ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी यह सब सुविधाएं कल्याण डोम्बिवली मनपा अस्पतालों में पूरा करने के लिए दो महीने का समय मांगा है ऐसे में लोगों में यह चर्चा है पालक मंत्री  का यह आश्वासन कहीं सिर्फ चुनावी आश्वासन न साबित हो क्योंकि पिछले 5 साल का कल्याण लोकसभा का संसदीय कार्यकाल डॉ श्रीकांत शिंदे के पास ही था, लेकिन इन सब के बावजूद इन अस्पतालों में लगातार सुविधाओं की कमी आ रही है और डोम्बिवली का प्रसूति गृह बंद हो गया है अब चुनाव नजदीक आने के बाद पालक मंत्री का यह वादा पर  लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *