‘द कपिल शर्मा शो’ की दादी, महिला किरदार निभा- निभा कर उब चुकी है,
सोनी टेलीविजन चैनल का मशहूर कार्यक्रम में ‘द कपिल शर्मा शो’ और इससे पहले ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के दादी के किरदार में रहे अभिनेता अली असगर कई हास्य कार्यक्रमों में महिला किरदार के पर्याय बन चुके हैं लेकिन वे अब अपने इस महिला वाले किरदार से ‘ऊब’ गये हैं और उनका कहना है कि वे‘मानसिक रूप से इससे बाहर आ गये हैं।’ हालांकि, अली असगर ‘एफआईआर’ और ‘जीनी और जूजू’ जैसे हास्य कार्यक्रमों में काम कर रहे हैं लेकिन ‘‘द कपिल शर्मा शो’ में दादी का किरदार वो नही कर रहे है।और लगभग महीने भर पहले दुबारा शुरू हुए इस शो में वे नजर भी नही आये है.
अभिनेता अली असगर द्वारा देश के प्रसिद्ध न्यूज़ एजेंसी पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में बताया है कि, वे अब महिला किरदार निभा कर ऊब गया हूं क्योंकि उन्हें अब कोई नया प्रस्ताव नहीं मिलता है। जब तक इसे अच्छे से नहीं लिखा गया हो, अब इसे हल्के में लिया जाता है। यह सिर्फ इसलिए क्योंकि एक आदमी महिला का किरदार निभा रहा है, यह मजेदार है। ऐसा नहीं है। इसमें कुछ नयापन नहीं है।’’
अली असगर की हॉरर फिल्म ‘अमावस’ सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है। इसमें नरगिस फाखरी और सचिन जोशी भी नजर आएंगे और फिल्म आठ फरवरी को प्रदर्शित होगी।

