इस दिवाली घरों में एक दिया श्रीराम के नाम से जलाये,राम मन्दिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा – योगी
देशभर के हिंदू इस दिवाली में अपने घरों में एक दिया श्री राम के नाम का जलाएं,अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा हम यह कार्य दिवाली के बाद से शुरू कर सकते हैं लेकिन इसके लिए देशभर के हिंदुओं की सहमति के साथ सहयोग आवश्यक है यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का. योगी आदित्यनाथ बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे
रविवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह साफ कहा कि देश भर के करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द ही अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.उनके अनुसार देश भर के हिन्दू इस मंदिर निर्माण के कार्य में अपने घरो में एक दिया भगवान् श्रीराम के नाम से जलाकर अपना सहयोग और समर्थन जाता सकते है.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का यह बयान उस समय आया है जब कल ही उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा था उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही अयोध्या में राम प्रतिमा बनाने की शुरुआत कर सकता है

