ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को अंधेरी में दी गई श्रद्धांजलि
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। ‘यूथ एमआईसी एकता मित्र मंडल’ ने गुरुवार को शाम अंधेरी ( पू.) के एमआईडीसी स्थित माहेश्वरी नगर से साईं बाबा मंदिर तक कैंडल मार्च कर अमृतसर में दशहरे के दिन ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा,अंधेरी विधानसभा क्षेत्र के सचिव ने मनोज नायक ‘बंजारा’ ने कहा कि यह कितने दुर्यभाग्य की बात है दशहरे के दिन पंजाब के अमृतसर में धोवी घाट के नजदीक जोड़ा फाटक के पास रेलवे लाइन पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे 70 से अधिक लोग रेलगाड़ी की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौत हो गई। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति तथा पीड़ित परिवार को शहनशक्ति दें। उन्होंने कहा कि संबंधित को चाहिए इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कहीं कोई घटना फिर दोबारा न घटे। इस अवसर पर एडम पॉल, समीर राणे, वृजेश गुप्ता, नीलेश वाघमारे, आशीष थापा आदि सहित बड़ी संख्या में ‘यूथ एमआईसी एकता मित्र मंडल’ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

