Categories: FEATUREDSocial

नागरिको से टैक्स वसूली में लिए ८ करोड़ के चेक बाउंस,कोर्ट जाएगी कल्याण मनपा

विभिन्न नागरिकों से मालमत्ता कर वसूल करने के लिए कल्याण डोम्बिवली मनपा ने पिछले दिनों व्यापक मुहिम चलाई थी। इस वसूली मुहिम के तहत बड़ी संख्या में  नागरिकों ने मनपा को  कर की रकम अदा करने की एवज में धनादेश दिए थे। इनमें से लगभग सत्तर नागरिकों के बैंक खाते में पर्याप्त रकम ना होने से तकरीबन आठ करोड़ की रकम मनपा के खाते में नहीं आयी। अब कल्याण डोम्बिवली मनपा ने आठ करोड़ की  वसूली  के  लिए सत्तर नागरिकों के विरूद्ध अदालत में जाने का बड़ा फैसला लिया है।
गौरतलब हो कि मनपा ने ३१ मार्च २०१९ तक ६३२ करोड़ ८३ लाख रुपयों की वसूली की थी। जबकि मनपा ने ३५० करोड़ की वसूली का लक्ष निर्धारित किया था। मनपा ने गृह कर वसूली के लिए बकायादारों को समय समय पर सूचना भी दी और कर ना भरने की सूरत में जब्ती की  चेतावनी भी दी थी।  नागरिकों ने मनपा के खाते में विभिन्न स्त्रोतों से रकम जमा की।  इसी कड़ी में कई नागरिकों ने धनादेश  के रूप में कर की रकम जमा की।  इन्हीं में से सत्तर लोगों के धनादेश पर्याप्त रकम के अभाव में मनपा के पास वापस आ गए। अब ऐसे धनादेशों के जारीकर्ताओं से मनपा अदालती कार्रवाई  ज़रिये अपनी रकम वसूलने की तैयारी में है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

7 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago