Categories: FEATURED

समाजसेवी पन्नालाल मिश्रा के जन्मदिन पर 70 लोगो ने किया रक्तदान

 

*अपने जन्मदिन पर स्वयं रक्तदान कर समाज को दिया बेहतर संदेश*

प्रेम चौबे

विरार ; वसई विरार शहर महानगरपालिका अंतर्गत प्रभाग समिति “ब” क्षेत्र में उधोगपति व वरिष्ठ समाजसेवक पन्नालाल मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही रक्तदान को लेकर युवाओं एवं हर उम्र के लोगों ने खासा उत्साह दिखाया।

यह कार्यक्रम नालासोपारा पूर्व ओसवाल नगरी ,शॉप नं.1 सरस्वती हाईट्स,कार्यालय के प्रांगण में किया गया। अपना 62वॉ जन्मदिन मना रहे पन्नालाल मिश्रा ने स्वतः रक्तदान देकर समाज के प्रति बेमिसाल संदेश दिया है।

वही पूर्व नगरसेवक वैभव पाटिल,अधिवक्ता विनित मिश्रा,अधिवक्ता अनिता देशमुख, विवेक तिवारी,दीपक मिश्रा,विलाश मिश्रा,इमरान खान,प्रशांत नेगी, पत्रकार मुकेश त्रिपाठी ने रक्तदान शिविर मे भाग लेकर महादान किया है।

समाजसेवी व अधिवक्ता विनित मिश्रा ने बताया कि, उक्त शिविर में सरला ब्लड बैंक की टीम की सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा,उन्होंने कहा कि उक्त शिविर में पूर्व नगरसेवक, स्थानीय समाजसेवक व पत्रकार बन्धुओ व अन्य लोगो ने रक्तदान किया है।

जिसमे कुल मिलाकर 70 से अधिक लोगो का ब्लड इकट्ठा किया गया है। यह शिविर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे चलता रहा। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया है।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago