Categories: Entertainment

सुनील प्रजापति पुष्प का देवी गीत हुआ हिट

कहते हैं कि इरादे नेक हों और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो इंसान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। जी हाँ, शादी विवाह में फ़ोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग, करिज्मा एल्बम डिजाइनिंग करने वाले स्वव्यवसायी सुनील प्रजापति पुष्प ने शौकिया तौर पर गायन शुरू किया, जिसे काफी पसंद किया गया। वे भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अभिनेता अभिनेत्रियों के जन्मदिन की यादें ताज़ा अपने डिज़ाइन कला से करते रहते हैं। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में लगभग सभी कलाकारों से रूबरू हुए सुनील प्रजापति का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और करिज्मा एल्बम डिजाइनिंग का काम दिन ब दिन प्रगति की ओर अग्रसर है और दिन दूनी रात चौगुनी कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ते चले जा रहे हैं। सुनील पुष्प भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों से बहुत प्यार करते हैं, अच्छे राह पर चले लोग और अच्छा कार्य करें। उनकी चाहत है कि अच्छी भोजपुरी फिल्में बने ताकि हर देश हर कोने कोने में भोजपुरी फिल्मों का नाम अच्छे लिस्ट में दर्ज हो और इंडस्ट्री आगे बढ़े।

विदित हो कि सुनील पुष्प गायक नहीं हैं, पर वे गीत-संगीत का बहुत शौक रखते हैं। पिछले साल 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शत शत नमन देश भक्ति गीत अच्छे शब्दों के साथ गाया था सुनील ने, जिसे आदिशक्ति ऑडियो के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। और अब नवरात्री में सबसे हिट देवी गीत झूरके निमिया पतईया अल्बम से लेकर आये हैं, जिसके बोल हैं आईल नवरातर हमरे अंगनवा झुलनवा झुलेली मइया। यह देवी गीत खूब पसंद किया जा रहा है और माता रानी का उन्हें आशीर्वाद भी मिल रहा है। देवी गीत के अल्बम झूरके निमिया पतईया के निर्माता प्रेमधनी विश्वकर्मा (रिच इंटरनेशनल यूट्यूब चैनल), निर्देशक एस. के. सिंह हैं। गीतकार मृत्युंजय सिंह सिप्पी के लिखे इस देवीगीत को संगीतकार सुनील चौबे साँवला ने मधुर संगीत से सजाया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago