Categories: Entertainment

देखते ही देखते फैल गया खेसारीलाल यादव की फिल्‍म ‘नागदेव’ का ट्रेलर,  ज़बरदस्त वीएफएक्स का किया गया है उपयोग

बैक टू बैक फिल्‍मों से भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर कब्‍जा जमा चुके सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव की एक और फिल्‍म ‘नागदेव’ का ट्रेलर आ जारी हो गया है, जो अब वायरल हो गया है। म्‍यूजिक इंटरटेन म्‍यूजिक भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज इस फिल्‍म के ट्रेलर को में 2 लाख व्‍यूज मिले और डेढ़ दिन में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए, जो खेसारीलाल की लोकप्रियता को साफ दर्शाता है। इस ट्रेलर की सबसे खास बात ये है कि इसमें वीएफएक्‍स पर काफी ध्‍यान दिया गया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्‍म का 40 फीसदी हिस्‍सा वीएफएक्‍स के हवाले है। ‘नागदेव’ खेसारीलाल यादव की पहली ग्राफिकल फिल्‍म है, जो जल्‍द ही सिनेमाघरों में होगी। फिल्‍म में एक बार फिर से खेसारीलाल यादव के अपोजिट काजल राघवानी नजर आ रही हैं, जो नागिन के किरदार में हैं।
फिल्‍म ‘नागदेव’ के ट्रेलर में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा भोजपुरी स्‍क्रीन के एवरग्रीन अभिनेता अवधेश मिश्रा का तिलस्‍मी अवतार भी मुख्‍य आकर्षण है, तो देव सिंह भी प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि इस फिल्‍म में जिस स्‍तर पर ग्राफिक्‍स का इस्‍तेमाल हुआ है, वो भोजपुरी सिनेमा की तकनिकी समृद्धि और विविधता को दर्शाता है। ताल-तलैया, नदी, सागर, हरी-भरी वादियों और लोक-परलोक के दृश्य बेहद आश्चर्यजनक दिख रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक देव पांडे ने इस फिल्म में कई साहसी कदम उठाया है। फिल्म पीआरओ सर्वेश कश्‍यप-रामचन्द्र यादव हैं।
यश एंड राज एंटरटेनमेंट और खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत, नीलाभ तिवारी फिल्म्स व रम्भा इंटरटेनमेंट की फ़िल्म ‘नागदेव’ का निर्माण निलाभ तिवारी, रामकरण गौड़ व रमेश सिंह ने किया है। निर्देशक देव पांडेय और लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी का है। कार्यकारी निर्माता राजेश पांडेय हैं। वीएफएक्स एडी स्टूडियो में किया गया है। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू,  बाल कलाकार आस्था तिवारी हैं तथा डॉग जैक है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago