Categories: Entertainment

पवन सिंह की राजा का फर्स्ट लुक वायरल, प्रदर्शन की तैयारी हुई पूरी

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन की बेहतरीन भोजपुरी फिल्म राजा का फर्स्ट लुक नवरात्री के नौवें दिन दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर जारी किया गया, जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। फर्स्ट लुक के पोस्टर में पवन सिंह फुल एक्शन मूड में दिख रहे हैं। उनका यंग्रीयंगमैन लुक काफी रोमांचित एवं इंटरटेनिंग करने वाला है। अभिनेत्री प्रीति विश्वास, खलनायक सत्य प्रकाश, अभिनेता आर्यन बैद्य व मुकेश गुप्ता गुस्सैल लुक में दिख रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के लिए काफी रोमांचक लग रहा है। टाईटल के अनुरूप ही फिल्म का फर्स्ट को डिज़ाइन किया गया है, जो अन्य फिल्मों से काफी अलग है। यह लुक जिस तरह से काफी सराहा जा रहा है, उससे प्रतीत होता है कि इस फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि उम्दा तकनिकी व व्यावसायिक फिल्म का निर्माण करने में माहिर आई एल गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म राजा के निर्माता मुकेश गुप्ता हैं, जो एक अच्छे अभिनेता भी हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है संजय श्रीवास्तव ने। सहनिर्माता अरुण गुप्ता, अविनाश सिकची, विजय गुप्ता, सहकारी निर्माता एस एल गुप्ता, प्रभुनाथ सिंह, ए एल गुप्ता, कार्यकारी निर्माता मंगलेश गुप्ता व बिलाश दलवी हैं। फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा ने गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित चन्द्रवंशी व यादव राज के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन देवेंद्र तिवारी, संकलन संतोष हरावड़े, नृत्य राम देवगन, संजय कोर्बे, मारधाड़ बाजी राव, कला राम बाबू का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव – सोनू निगम हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, प्रीति विश्वास, सत्यप्रकाश, आर्यन वैद्य, दिया सिंह, छाया राठौर, मुकेश गुप्ता, संजय वर्मा, जय सिंह, सूर्या द्विवेदी आदि हैं तथा मेहमान कलाकार संभावना सेठ व चाँदनी सिंह हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

7 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago