Categories: LatestNational

शबरीमला मंदिर के समान ही मस्जिद में महिलाओ को प्रवेश करवाकर दिखाएं – हिन्दू जनजागृति समिति

केरल के कम्युनिस्ट शासन का हिन्दू धर्मद्रोह  उजागर।

शबरीमला मंदिर की सैकडों वर्षों की परंपरा खंडित करने के लिए हिन्दू विरोधी कम्युनिस्ट केरल राज्य सरकार ने जमीन आसमान एक करने का निश्‍चय किया है । गत अनेक महीनों से अय्यप्पा भक्त शांति से आंदोलन कर रहे हैं । उनकी भावनाआें का अपमान करने का प्रयत्न केरल राज्य सरकार ने किया है । ४० वर्ष की दो महिलाआें को एंबुलेंस के माध्यम से मंदिर के निकट ले जाया गया तथा काले बुरखे और पुलिस के पहरे में छिपकर मंदिर में प्रवेश करवाया गया । यह उजागर हो गया है कि ये महिलाएं श्री अय्यप्पा भगवान की भक्त नहीं हैं, अपितु कम्युनिस्ट दल की कार्यकर्ता हैं । किसी प्रकार की भक्ति न होते हुए ऐसा छिपकर प्रवेश करने से क्या साध्य होनेवाला है ? यह तो केवल हिन्दू धर्म, श्री अय्यप्पा भगवान और करोडों भक्तों का विश्‍वासघात है । ‘कुछ भी करें; परंतु हिन्दुआें के मंदिरों की धार्मिक परंपराएं नष्ट करें, हिन्दुआें के मंदिर भ्रष्ट करें’ ऐसे ही प्रयत्न शासन के दिखाई दे रहे हैं । यह अत्यंत निंदनीय है । यदि केरल की कम्युनिस्ट सरकार वास्तव में आधुनिकतावादी है और रूढियों के विरोध में है, तो वह इसी प्रकार केरल की जामा मस्जिद में मुस्लिम महिलाआें को पुलिस की सुरक्षा में घुसाकर दिखाए, ऐसा आवाहन हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता  रमेश शिंदे ने किया है ।

धर्मशास्त्रों में ‘कर्मफलसिद्धांत’ भी बताया गया है । इसके अनुसार इसका पाप निश्‍चित ही केरल शासन और धर्मविरोधी कृत्य करनेवालों को भोगना पडेगा । श्री अय्यप्पा भगवान के भक्तों ने शांति से मार्ग पर आंदोलन किया, तब भी केरल की कम्युनिस्ट सरकार ने पुलिस बल का उपयोग किया । उन्होंने भक्तों के संकीर्तन पर लाठीचार्ज कर सैकडों भक्तों को घायल किया, महिलाआें पर भी लाठियां बरसाई गई । भक्तों के वाहन तोडे गए । अभी तक यह संपूर्ण आंदोलन कुचलने के लिए 5000 से अधिक भक्तों पर अपराध प्रविष्ट किए गए हैं । शासन हिन्दुआें के संयम का अंत न देखे । शिंदे ने यह भी कहा कि यदि केरल सरकार को कथित स्त्री-पुरुष समानता लानी हो और उनमें साहस हो, तो केरल के मलांकारा मारथोमा सिरीयन चर्च और मस्जिदों में महिलाआें का प्रवेश प्रतिबंधित है, वहां इस प्रकार महिलाआें को घुसाने का साहस कर दिखाएं ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

12 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago