Categories: National

रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ को लगभग नक्सलवाद मुक्त बना दिया है: शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार ने राज्य को नक्सलवाद से “लगभग मुक्त” कर दिया है और इसे बिजली और सीमेंट उत्पादन के हब के रूप में विकसित किया है।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि नक्सलवाद को क्रांति का माध्यम समझने वाली पार्टी छत्तीसगढ़ का कोई भला नहीं कर सकती। शाह ने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी।

12 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव से पहले पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करने के बाद यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये शाह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्त्व में भाजपा सरकार ने नक्सलवाद को नियंत्रित किया है और राज्य को इससे लगभग मुक्त कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि पहले बीमारू राज्य(आर्थिक रूप से पिछड़े) में गिना जाने वाला छत्तीसगढ़ अब ‘‘बिजली और सीमेंट उत्पादन केंद्र’’ बन गया है।

दिव्यांग युवाओं के लिए वैश्विक आईटी प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हुई

उन्होंने राज्य के विकास के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए रमन सिंह सरकार की जमकर प्रशंसा की। शाह ने कहा, ‘‘पिछले 15 वर्षों से राज्य के विकास के लिए अथक काम करना एक बड़ी चुनौती है। मुझे विश्वास है कि भाजपा लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।

 

भारत का मुसलमान श्रीराम मंदिर निर्माण के पक्ष में है वशर्ते तोड़ी गयी मस्जिद का पुनर्निर्माण हो – कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री खान

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

11 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago