Categories: Crime

मेड को बंधक बनाकर गैंगरेप, मालिक गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के निहाल विहार में मेड को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले दो साल में मालिक और उसके कुछ रिश्तेदारों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। किसी तरह से वह घर से निकलकर भागी। युवती का मेडिकल करवाने के बाद गैंगरेप का मामला दर्ज कर मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 21 साल की युवती झारखंड की है। दो साल पहले उसका एक परिचित राहुल उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आया था। दो साल से यहां काम कर रही थी। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।आरोप है कि मालिक और उसके रिश्तेदारों ने समय-समय पर गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे घर में ही कैद रखा जाता था। उसने किसी तरह से कोठी से बाहर आकर अपने एक जानकार को सारी बात बताई। 31 जनवरी को वह निहाल विहार थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago