Categories: FEATUREDSocial

मीरा रोड निवासी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख अजय दुबे कोलम्बो में सम्मानित

(प्रेम चौबे)

 कांफिडेरशन ऑफ़ इंटरनेशनल ऐसरीटेशन कमिशन  द्वारा श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में आयोजित अपने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुंबई के मीरा रोड निवासी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल दूबे को सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस इन डाक्टरेट की उपाधि  से नवाजा गया | गत 3 वर्षों से देश की बेटियों की शिक्षा के लिये किये गये उनके योगदान के लिये उन्हें इस सम्मान से नाबाजा गया है|

कन्या भ्रूण हत्या रोकने , गरीब लड़कियों की स्कूल फीस भरने तथा समाज के लिये किये गये अनेक कार्यों में कई आर्थिक परेशानी और अड़चने आयी लेकिन अजय जी अपने प्रयासों में सफल रहे हैं | डॉ.अजय एल दूबे भारत के एक एेसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं ज़िन्होने एक सम्पन्न परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपना पूरा जीवन गरीब लड़कियों की शिक्षा, गरीबी , लड़कियों के साथ सामाजिक भेदभाव , पर्यावरण को बचाना , सामाजिक अधिकार , वृद्ध जनो की सेवा , महिला सशक्तिकरण , शिक्षा पे जोर , सेक्स अपराध , कन्या भ्रूण हत्या आदि जैसी सामाजिक बुराईयों से लडने में समर्पित कर दिया |

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था समय समय पर अनाज दान करना गरीबों को कम्बल दान करना , ग़रीब बच्चों की फीस भरना ,जैसे अनेक कार्य निरंतर करती रहती है ।उनकी संस्था इसके साथ लड़कियों को उनके शैक्षिक योगदान के लिये सम्मान पत्र तथा स्मारक चिन्ह देकर सम्मानित करती रहती है ।अजय एल दूबे  अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं जो समाज में परिवर्तन लाने के लिये प्रयासशील हैं | डॉ अजय एल दूबे और उनकी संस्था देश की बेटियों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्य के लिये निरंतर वचनबद्ध और प्रयासशील है |

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago