Categories: Entertainment

भोजपुरी: खेसारी लाल यादव ने छठ पर्व पर गाया गाना,इंटरनेट पर छाया

पटना : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कलाकार खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. जी हां, एक बार फिर से खेसारी लाल ने एक गाना गाया है, और सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह गाना यूट्यूब पर 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा रहा है. इस गाने में खेसारी लाल का साथ दिया है भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने. इस गाने के जरिये खेसारी अपनी प्रेमिका से कह रहे हैं कि ‘आवह तानी रेल धके.’ दरअसल खेसारी लाल ने यह गाना छठ पर्व को लेकर गाया है. बता दें कि खेसारी लाल ने छठ पर भोजपुरी गाना गाया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा. पिछले 24 घंटों में इस गाने को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. और ये काउंटिंग लगातार बढ़ती ही जा रही है. छठ पर्व पर खेसारी लाल का गाया यह गाना काफी लोकप्रिय माना जा रहा है और उनके फैन्स को दिया एक सौगात माना जा रहा है.

हालांकि इन दिनों दिवाली और छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इससे पहले यूट्यूब पर छठ पूजा से देवी गीत काफी वायरल होना शुरू हो गई है. इस त्योहार में छठ मैया के पूजन के लिए लोग कई नए-पुराने गीत गाते हैं. ऐसे में भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर छठ पूजा गीत गाया.इस गाने के जरिये भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह खेसारी लाल से कहती हैं कि छठ पूजा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, सब प्रसाद ख़रीदा गया है, आप कब आएंगे. इसपर खेसारी लाल जवाब देते हैं कि सब प्लान फेल कर के, आता हूं रेल पकड़ के.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

19 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago