Categories: National

भारत नव उद्यमियों (स्टार्ट-अप) का वैश्विक केंद्र बनेगा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उडड्यन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि भारत के नव उद्यमियों (स्टार्ट-अप्स) में भारत के विकास में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता है। प्रभु आज नई दिल्ली में स्टेट ऑफ इंडियन स्टार्ट-अप इको सिस्टम 2018 की पहली रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर बोल रहे थे। यह रिपोर्ट आईएनसी 42 द्वारा तैयार की गई है जो इंडियन स्टार्ट-अप इको सिस्टम के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित करने के लिए जानी जाती है।

प्रभु ने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय देश में नव उद्यमियों को अनुकूल और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने के लिए कई उपाय कर रहा है। इसके तहत पारंपरिक उद्योगों के लिए बनाए गए कई सारे पुराने नियमों की  समीक्षा की जा रही है और उनमें से कई को खत्मा किया जा रहा है या उनमें समय की आवश्यमकताओं के अनुरुप बदलाव किया जा रहा हे ताकि स्टा र्ट अप्सर को फलने फूलने का मौका मिल सके और वह देश में अपनी जड़ें गहरी जमा सकें।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय अगले महीने देश में एक वैश्विक निवेशक सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें दुनिया के बड़े निवेशकों को भारत के स्टार्ट-अप्स में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रभु ने इस अवसर पर कारोबारी सुगमता सूचकांक में भारत की स्थिति सुधरने का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इस सूचकांक के शीर्ष 50 देशों  में भारत का नाम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रभु ने कहा कि आज का दौर निरंतर बदलाव का है और भारतीय युवाओं में नई सोच के साथ सकारात्मक बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता और दृढ़ इच्छा शक्ति दोनों मौजूद हैं जिससे सिर्फ भारत के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया लाभान्वित होगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

21 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

21 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago