Categories: National

भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है

उप राष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश की गति‍शीलता और आर्थिक विकास ने भारत को अंतर्राष्‍ट्रीय क्षितिज पर चमकता सितारा बना दिया है। भारत 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्‍यवस्‍था बन चुका है। उप राष्‍ट्रपति कल जिम्‍बाब्‍वे में भारत के राजदूत श्री आर मसाकुई द्वारा उनके सम्‍मान में आयोजित भारतीय समुदाय के स्‍वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता राज्‍य मंत्री श्री कृष्‍ण पाल गुर्जर और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे।

श्री नायडू ने कहा कि जिम्‍बाब्‍वे में भारतीय समुदाय के लोग भले ही संख्‍या में कम हों लेकिन वे अपनी उद्यमिता के बल पर विभिन्‍न क्षेत्रों में देश के विकास के लिए महत्‍वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ये लोग जिम्‍बाब्‍वे और भारत के बीच जीवंत सेतु की तरह हैं।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि कठिन परिश्रम करने, शांतिप्रिय होने और लोगों के साथ आसानी से मेलजोल करने की मूल प्रवृति के कारण ही भारतीय समुदाय जिम्‍बाब्‍वे में फल फूल रहा है और खुद के साथ ही अपने देश के लिए भी सम्‍मान अर्जित किया है।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच घनिष्‍ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों ने समृद्ध, सांस्‍कृतिक विरासत पाई है जो समय के साथ और जीवंत होती गई।

श्री नायडू ने जिम्‍बावे में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भारत में हो रहे बड़े बदलाव पर नजर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत आज तेजी से बदल रहा है। देश में कारोबार का माहौल बेहतर हो रहा है। पुराने पड़ चुके नियमों को खत्‍म किया जा रहा है और निर्बाध प्रक्रियाएं शुरू की जा रही हैं।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि 21वीं शताब्‍दी को एशिया और अफ्रीका की सदी बताया जा रहा है। इसमें भारत की महत्‍वपूर्ण भूमिका होगी। ‘’आप लोग जहां कही भी रह रहे हों भारत की इस भूमिका के प्रभाव को महसूस करेंगे। हम चाहते हैं कि विकास और समृद्धि की दिशा में हो रही इस यात्रा में आप हमारे साथ आएं’’।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago