Categories: Entertainment

पवन सिंह की बॉस की शूटिंग वाराणसी में शुरू

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और जाने माने फ़िल्म निर्माता प्रेम राय और विशाल सिंह की भोजपुरी फिल्म बॉस की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में शुरू हो गई है। श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म मेकर प्रेम राय जब कोई फिल्म बनाते हैं तो वह कमाल की तकनीकी के साथ भव्यता से परिपूर्ण होती है।
फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह व दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी हैं।  संगीतकार  छोटे बाबा बसही व ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, आर्शी, चाँदनी सिंह, कनक पांडेय, महेश मांजरेकर, जय सिंह, अमित शुक्ला, इला पांडेय, संजय वर्मा, करन पांडेय, सोनिया मिश्रा, जस्सी सिंह, सलिल सुधाकर, अजय सूर्यवंशी, सत्य प्रकाश, संजय कोर्वे, गौरव कुमार, निरंजन चौबे, संजीव मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अनूप मिश्रा, रागिनी राय, नमिता पांडेय, अरुण मिश्रा हैं।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह तीसरी फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे की भी प्रेम  राय के साथ यह तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के रमणीय पर्यटन स्थलों पर भव्यता के साथ की जा रही है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago