रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न इकाई भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही के दौरान कारोबार में अत्यधिक लाभ हासिल करते हुए पिछले वर्ष की इसी तिमाही और वर्तमान वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही के दौरान 3282.40 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए लगभग 35% की वृद्धि दर्ज की। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह कारोबार 2431.73 करोड़ रूपये था।
वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही के दौरान लगभग 39% की वृद्धि दर्ज करते हुए करोपरांत लाभ 571.31 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 412.39 करोड़ था।
छह महीने की अवधि के लिए प्रदर्शन
बीईएल ने वित्त वर्ष 2018-19 की पहली छमाही तक लगभग 27% की वृद्धि दर्ज करते हुए 5360.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 4204.56 करोड़ रूपये था।
वित्त वर्ष 2018-19 की पहली छमाही में 40% की वृद्धि दर्ज करते हुए करोपरांत लाभ 751.04 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 537.71 करोड़ रुपये था।
कंपनी को वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 14,338 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त हुए और 1 अक्टूबर, 2018 को कंपनी के द्वारा बुक किये गये ऑर्डर की स्थिति 48,995 करोड़ रूपये थी।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…