नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के वीडियो इंटरनेट पर बेहद पसंद किए जाते हैं. आए दिन उनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही रहते हैं. इसी क्रम में उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है. खेसारीलाल का यह वीडियो उनके एक स्टेज शो का है, जहां उनके साथ भोजपुरी अदाकारा शुभी शर्मा भी नजर आ रही हैं.
खेसारीलाल यादव के लिए साल 2018 बेहद ही खास रहा है. यही वजह है कि वे इस साल में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. उनकी फिल्मों का कब्जा तो भोजपुरिया बॉक्स पर है ही, अब उनके गाने भी यू-ट्यूब पर दुनियाभर में धमाल मचा रही है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में यू-ट्यूब पर सबसे अधिक समय तक सुने जाने वाले गानों की सूची में खेसारीलाल यादव के गानों का स्थान छठा है. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
गौरतलब है कि खेसारीलाल यादव के गानों के साथ–साथ उनके एक से एक फिल्में 2018 में छाई रही है और कई तो रिलीज हो भी तैयार हैं. खेसारीलाल यादव पहले ऐसे एक्टर बने, जिनकी फिल्म मल्टीप्लेक्स तक पहुंच पाई. अभी भी उनकी फिल्म ‘बलम जी लव यू’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, तो इस बार छठ पूजा के अवसर भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म ‘दबंग सरकार’ और सबसे बडी ग्राफिकल फिल्म ‘नागदेव’ रिलीज होने वाली है. जहां योगेश राज मिश्रा की फिल्म ‘दबंग सरकार’ में खेसारीलाल यादव एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, वहीं देव पांडे निर्देशित फिल्म ‘नागदेव’ में भी वे अपने दर्शकों को सरप्राइज देते नजर आएंगे. खेसारीलाल इन दिनों लालू बाबू पंडित के साथ अपनी तीसरी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के गानों की शूटिंग में व्यस्त हैं.
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…